भगवानपुर में नीलगाय के हमले से युवक गंभीर रूप से जख्मी
Begusarai, भगवानपुर। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे भगवानपुर बहियार में खेत पटवन के दौरान एक नीलगाय ने 30 वर्षीय युवक सोनू कुमार को पटक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक सोनू कुमार भगवानपुर निवासी विनोद चौधरी के पुत्र हैं।
जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक एक नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय ने पहले उन्हें खदेड़ा और फिर जोर से उठाकर पटक दिया। इस हमले में सोनू के पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, बहियार में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भगवानपुर पहुंचाया।
पीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
नीलगाय का आतंक
प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय के आतंक से किसान पहले से ही परेशान हैं। नीलगाय न केवल खेतों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अब किसानों की जान-माल को भी खतरा बनते जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
क्षेत्रीय रिपोर्टर की खास रिपोर्ट
भगवानपुर से बेगूसराय न्यूज़ प्लेटफॉर्म के लिए बम बम कुमार की खास रिपोर्ट।
खबरों में फिलहाल के लिए बस इतना ही। फिर मिलेंगे एक खास रिपोर्ट के साथ। तब तक के लिए नमस्कार और देखते रहिए Harvkat न्यूज़ प्लेटफॉर्म।
