नई दिल्ली/पटना। आज देश और बिहार से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। राजनीतिक बयानबाज़ी से लेकर आतंकी अलर्ट, चुनावी तैयारियां और शेयर बाज़ार तक, आइए नज़र डालते हैं मुख्य सुर्ख़ियों पर—
देश की बड़ी खबरें
1. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि राज्य सरकारें राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकतीं। राष्ट्रपति और राज्यपाल अपने निर्णयों को लेकर अदालत में जवाबदेह भी नहीं होंगे।
2. जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़
गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए और ऑपरेशन अभी जारी है।
3. मोदी-जिनपिंग मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 31 अगस्त को मुलाकात तय हुई है। यह गलवान घटना के बाद उनकी दूसरी औपचारिक बातचीत होगी। सीमा विवाद और आर्थिक रिश्तों पर चर्चा की संभावना है।
4. बिहार में विवादित टिप्पणी
बिहार में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमा गया है। बीजेपी ने इसे राजनीति में गिरावट बताते हुए माफी की मांग की है।
5. अमेरिकी कपास पर टैक्स विवाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कपास पर 11% टैक्स हटाना किसानों के साथ धोखा है। जबकि केंद्र ने इसे टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ज़रूरत बताया।
6. वैष्णो देवी हादसा
दर्शन के लिए गए राजस्थान के चार व्यापारी भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
7. ड्यूटी-फ्री कॉटन इंपोर्ट
कपड़ा उद्योग को राहत देते हुए सरकार ने 31 दिसंबर तक ड्यूटी-फ्री कॉटन आयात की अनुमति दी है। इससे उद्योग को अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलेगी।
8. विरार में इमारत गिरने का हादसा
महाराष्ट्र के विरार में बिल्डिंग गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय चौथी मंज़िल पर बर्थडे पार्टी चल रही थी।
9. पंजाब में बाढ़ का कहर
पंजाब के सात जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। सेना ने एम्फीबियस गाड़ियों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया है।
10. शेयर बाज़ार में गिरावट
सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 211 अंकों की गिरावट आई। आईटी, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया।