
एक्सिस बैंक, HDFC, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सहित कई अन्य बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम की ब्याज दरों के बारे में भी जान लेना चाहिए। इसमें 7.5% ब्याज मिल रहा है।
हम आपको इस स्कीम के बारे और कहां निवेश करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा ये बता रहे हैं।

एक व्यक्ति से दूसरे के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं अकाउंट
इसमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है। एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी इसे ट्रांसफर किया जा सकता है।
जॉइंट अकाउंट खोलने की भी मिलती है सुविधा
किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है। योजना में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी देखरेख उनके पेरेंट्स को करनी होगी।
इसमें ढाई साल का रहता है लॉक इन पीरियड
अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम ढाई साल (30 महीने) का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते हैं। स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
ढाई साल की FD पर कहां कितना ब्याज दे रहा
| कहां | ब्याज दर |
| किसान विकास पत्र | 7.50% |
| एक्सिस | 7.10% |
| SBI | 7.00% |
| HDFC | 7.00% |
| BOI | 6.75% |
| यूनियन बैंक | 6.50% |

