WhatsApp Channel Join Now
image dinik Bhaskar
Contents
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 220 रुपए बढ़कर 72,440 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 92,500 रुपए में बिक रही है।
इस साल सोने के दाम 8,570 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 20,340 रुपए बढ़ चुकी है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत | Gold price according to carat
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 72,440 |
22 | 66,400 |
18 | 54,330 |
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत | Gold price in 4 metros and Bhopal
- Delhi: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपए है।
- Mumbai: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपए है।
- Kolkata: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,440 रुपए है।
- Chennai: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7,3010 रुपए है।
- Bhopal: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,490 रुपए है।
अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना | Gold can go up to Rs 85 thousand in next one year
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।