
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात | Rain will provide relief from heat
विस्तार
बिहार में मौसम के प्रवेश करने के साथ ही जिले के कुछ भाग के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के किशनगंज समेत कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को मौसम साफ नजर आने लगा। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और दक्षिण पूर्व भाग के जमुई, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी जिला के कुछ भागों में बारिश के आसर हैं। वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने अररिया किशनगंज जिले के कुछ भागों में बुधवार को 3 से 4 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना की बात बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भीषण उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में गर्म दिन को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
जानिए, इन जिलों का तापमान | Know the temperature of these districts
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिन भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए। वह जिला पटना 42.3, गया 43.4, छपरा 43.4, डेहरी 44.2, शेखपुरा 44.2, गोपालगंज 40.5, जमुई 41.2, बक्सर 44.2, भोजपुर 44.1, वैशाली 42.4, औरंगाबाद 44.3, नवादा 42.5, राजगीर 42.8, जीरादेई 43.5, अरवल 44.2 बिक्रमगंज 43.1, बांका 40.6। इसके साथ ही भागलपुर 37.4, पूर्णिया 29.7, बाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 36.8, सुपौल 32.6, फारबिसगंज 29.2, मधुबनी 37.6, मोतिहारी 37.0, बेगूसराय 37.3 खगड़िया 39.6, कटिहार 31.3 अररिया 28.5 ,पूसा 36.4, किशनगंज 26.0 और मुंगेर 39.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए।
अररिया और सुपौल में बारिश हुई | It rained in Araria and Supaul
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिले में एक या दो स्थानों में अत्यंत भारी वर्षा एवं अररिया और सुपौल में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की का गयी। बिहार के शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। वर्षा का विवरण इस प्रकार है। किशनगंज के ठाकुरगंज में 256.2 मिली मीटर, पोठिया 223.6, दिघालबैन 120.2 मिलीमीटर, गलगलिया 90.02 मिलीमीटर रहा। भीषण उष्ण लहर गोपालगंज, गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर ,औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल, विक्रमगंज ,सिवान एवं वैशाली में जबकि उष्ण लहर पटना, मुंगेर एवं जमुई में दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रहा। आज की मौसम विश्लेषण के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून की उत्तरी सीमा को बिहार के कुछ भाग में आगे बढ़ाने की परिस्थितया बन रही है। अगले 48 घंटो के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग में भीषण उष्ण लहर, दक्षिण मध्य भाग में अगले 24 घंटे के दौरान उष्ण लहर उसके बाद अगले दिन उष्ण एवं आर्द्र दिवस होने का पूर्वानुमान है।