गुजराती स्टाइल Murmura Chivda Recipe
Harvkat Hindi News App
हर खबर सबसे पहले
त्यौहार के आते ही घर में चिवड़ा और नमकीन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, जिससे हर ओर एक खुशियों का माहौल बन जाता है। आज मैं आपके लिए gujarati stiles muraamura chivda की रेसिपी लेकर आई हूँ, जो न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। इसे एक महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है, तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं।
Murmura Chivda Recipe की सामग्री:
- मुरमुरा (पफ राइस) – 500 ग्राम
- तेल – 4 चम्मच
- राई – 1 बड़ा चम्मच
- जीरा – 1 बड़ा चम्मच
- हींग – आधा छोटा चम्मच
- सौंफ – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – एक मुट्ठी
- हरी मिर्च (चीरी हुई) – 8-9
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- मूंगफली – 1 कप (फ्राई की हुई)
- फ्रायम्स (भंगड़ा) – 1 कप (फ्राई की हुई)
- कॉर्नफ्लेक्स (कच्चा) – 1 कप
- पिसी हुई चीनी – 2 बड़े चम्मच
- काला नमक – 1 छोटा चम्मच
- आमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- मोटा सेव भुजिया – 2 कप
Murmura Chivda Recipe बनाने की विधि:

- तेल गर्म करें: सबसे पहले एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटकने दें।
- मसाले डालें: इसके बाद सौंफ, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। हल्दी पाउडर डालकर भूनें, जिससे हल्दी का कच्चापन खत्म हो जाए।
- मुरमुरा डालें: अब इसमें मुरमुरा डालें और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। इसे निकाल कर अलग रखें।
- मूंगफली फ्राई करें: दूसरी कड़ाही में तेल गरम करें और मूंगफली को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। इसे मुरमुरे में मिला दें।
- फ्रायम्स और कॉर्नफ्लेक्स फ्राई करें: फ्रायम्स और कॉर्नफ्लेक्स को भी तल कर मुरमुरे में मिला दें।
- मसाला बनाएं: पिसी हुई चीनी, काला नमक, आमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को मिक्स करें और चिवड़े में डालें।
- सेव भुजिया डालें: अंत में मोटा सेव भुजिया डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि सभी मसाले और सामग्री अच्छी तरह से चिवड़े में कोट हो जाएं।
- स्टोर करें: तैयार मुरमुरा चिवड़ा को ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

यह गुजराती स्टाइल मुरमुरा चिवड़ा चाय के साथ या किसी भी स्नैक टाइम पर परोसा जा सकता है। इस त्योहारी सीजन में इसे जरूर ट्राई करें और अपने अनुभव को साझा करें।
इसे भी पढ़े:- Dhaba Style Palak Paneer Recipe: Authentic Flavor
